जयपुर दर्शनीय स्थल
जयपुर दर्शनीय स्थल घूमने के लिए एक उत्तम विकल्प हैं. अगर आप छुट्टियां बिताने का सोच रहें हैं तो जयपुर दर्शनीय स्थल ज़रूर जाएं. जयपुर राजस्थान की राजधानी है जिससे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं. जयपुर को जीत की नगरी भी कहा जाता है.
जयपुर में बहुत से ऐसे दर्शनीय स्थल है जो इसकी खूबसूरती पर चार चाँद लगा देते हैं. आइये जानते हैं जयपुर दर्शनीय स्थल के बारे में :
हवा महल
जयपुर दर्शनीय स्थल में हवा महल सबसे प्रसिद्ध स्थल है. इस स्थल को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. जिन लोगों को पुराने जमाने की शिल्प्कारियां और कलाकृतियाँ देखने का शौक है वह लोग हवा महल ज़रूर जाएं. इस महल का निर्णाम 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था. हवा महल में 953 खिड़कियां हैं जिनसे महल में हवा का आवागमन होता है.
सिटी पैलेस
जयपुर दर्शनीय स्थल में सिटी पैलेस भी किसी से कम नहीं हैं. इसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह ने 1729 से 1732 ई.पू. में किया था. इस जगह में आने से आपको जन्नत जैसे एहसास होगा. इस पैलेस को महाराजाओं के शान-ओ-शौकत देख कर बनाया गया था.
नाहरगढ़ किला
नाहरगढ़ किला को जयपुर का महशूर किला कहा जाता हैं. यहाँ पर लाखों पर्यटक आते हैं. यह जगह पिकनिक स्पॉट की तौर पर लोकप्रिय है. इस किले में रेस्टोरेंट भी है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. आपको बता दें कि यह किला रात में बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है.
जल महल
जयपुर दर्शनीय स्थल का सबसे प्रसिद्ध स्थल है जल महल. यह महल मनसागर झील के बीचोबीच हैं और इसको महाराजा जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था. इस महल में प्रवासी पक्षियों की झलक देखने को मिलती हैं. यदि आप जयपुर जाते हैं तो जल महल ज़रूर जाएं और खूबसूरत पक्षियों के साथ अपनी यात्रा को यादगार ज़रूर बनाए.

Comments
Post a Comment